Panna News: तहसीलदार कोमल सिंह का औचक निरीक्षक, कन्या स्कूल की छात्राओं से किया संवाद

तहसीलदार कोमल सिंह का औचक निरीक्षक, कन्या स्कूल की छात्राओं से किया संवाद
शाहनगर मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या हाईस्कूल में तहसीलदार श्रीमती कोमल सिंह ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। स्कूल चलो हम अभियान के तहत 9वीं एवं 10वीं कक्षा के नए प्रवेशित छात्राओं से रूबरू हुईं।

Panna News: शाहनगर मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या हाईस्कूल में तहसीलदार श्रीमती कोमल सिंह ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। स्कूल चलो हम अभियान के तहत 9वीं एवं 10वीं कक्षा के नए प्रवेशित छात्राओं से रूबरू हुईं। बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों और समस्याओं की जानकारी ली। पुस्तक वितरण कर 9वीं कक्षा के 23 छात्राओं को साइकिल वितरित की। साथ ही तहसीलदार ने विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य परशुराम उरमलिया से शाहनगर विकासखंड के समस्त विद्यालयों में शासकीय कन्या हाईस्कूल शाहनगर का सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम आने पर बधाई दी। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टॉफ श्रीमती सुधा सिंह, श्रीमती अर्चन खरे, गोकुल प्रसाद अवधिया, प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, महेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

Created On :   25 Jun 2026 4:41 PM IST

Tags

Next Story