- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भाजपा संगठन और नेतृत्व कार्यकर्ता...
Panna News: भाजपा संगठन और नेतृत्व कार्यकर्ता का मूल्यांकन कर सौपता है जिम्मेदारी: संजय नगायच

Panna News: मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय नगायच के आज अपने गृह जिले पन्ना पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वागत के लिए हजूम उमड़ गया। पन्ना पहुंचे संजय नगायच का शहर में जगह-जगह समर्थकों और कार्यकर्ताओ ने तुलादान किया तथा हजारों की संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शहर के गांधी चौक से नगर में निकली पदयात्रा में श्री नगायच के साथ शामिल हुए। वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच आज छतरपुर होकर आज अपरान्ह ०४ बजे पन्ना पहुंचे। जिले मेें प्रवेश के साथ ही पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी व बैण्ड बाजे के साथ समर्थन में जमकर नारेबाजी करते हुए स्वगात किया। जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी के कार्यालय में श्री नगायच का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, गुनौर विधानसभा क्षेत्र डॉ. राजेश वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रवि राज यादव, जिला महामंत्री मानवेन्द्र सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता रामऔतार बबलू पाठक, सुरेन्द्र सिंह परमार, विवेक मिश्रा, देवेन्द्र यादव बब्लू सहित जिले भर से पहुंचे पार्टी के पदाधिकारियों नेताओ और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
यह भी पढ़े -मारपीट के मामले में युवक के साथ पुलिस ने की मारपीट, परिजनों ने लगाये गंभीर आरोप, दो दिनों बाद दर्शाई गिरफ्तारी
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए संजय नगायच ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें आम कार्यकर्ता को संगठन और सरकार द्वारा समय-समय पर बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां दी जाती है। भाजपा का संगठन और नेतृत्व प्रत्येक कार्यकर्ता का मूल्यांकन करता है। श्री नगायच ने कहा कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता का मूल्यांकन करते हुए पार्टी संगठन और नेतृत्व द्वारा वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसका कार्य क्षेत्र काफी बडा है। वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक के क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलें। अनाज के भंडारण की समस्यायें समाप्त हों इसको लेकर केन्द्र व राज्य सरकार लगातार काम कर रही है और उस कार्य के लिए उन्हें जो सरकार द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई है वह पूरी इसके लिए निरंतर वह मेहनत करेंगे। व्यवस्था में नवाचारों को भी बढ़ावा दिया जायेगा। श्री नगायच ने कहा कि पन्ना जिले से ही उन्हें पहचान मिली है हम सबकी जिम्मेदारी होगी कि पन्ना जिले का बेहतर से बेहतर विकास हो इस जिले की प्रगति हो और हमारे जिले की पहचान प्रदेश के साथ देश मेें पहुंचे इसके लिए हम सब मिलकर काम करेगें। शहर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ के साथ मंडलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Created On :   25 Jun 2026 4:43 PM IST













