Panna News: छात्रों की गूंज नाम से जनसंवाद अभियान चलायेगी कांग्रेस: अनीस खान

छात्रों की गूंज नाम से जनसंवाद अभियान चलायेगी कांग्रेस: अनीस खान
शिक्षा व्यवस्था, छात्रों से जुड़े मुद्दों युवा बेरोजगारों की समस्यायों को लेकर कांग्रेस पार्टी देशभर में २५ जून से छात्रों गूंज नाम से जनसंवाद अभियान चलायेगी।

Panna News: शिक्षा व्यवस्था, छात्रों से जुड़े मुद्दों युवा बेरोजगारों की समस्यायों को लेकर कांग्रेस पार्टी देशभर में २५ जून से छात्रों गूंज नाम से जनसंवाद अभियान चलायेगी। उक्ताशय की जानकारी आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान द्वारा दी गई। उन्होंने बताया की पेपर लीक, बेरोजगारी भर्तियों में हो रही देरी और व्यवस्थाओं में व्याप्त भर्रेशाही को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आव्हान पर पन्ना जिले में इस अभियान को विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों और युवाओं के साथ जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा राजस्थान में लाखों छात्रों के साथ जो संवाद किया गया था उसे एक क्रांति के रूप में देश भर में युवाओं की आवाज जिम्मेदारों तक पहुंची है।

कांग्रेस अध्यक्ष श्री खान ने कहा की बढ़ती बेरोजगारी, लचर शिक्षा व्यवस्था, बार-बार रद्द हो रहीं प्रतियोगी परीक्षा, भर्ती में हो रही देरी से देश का युवा वर्ग आहत है। युवा और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए छात्रों की गूंज सवांद कार्यक्रम एक जन आंदोलन है। अभियान का उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि युवाओ की आशाओं और आंकाक्षाओं पूरा करना है। श्री खान ने बताया है कि जिले में अभियान २५ जून को अजयगढ़ मार्ग स्थित एक मैरिज गार्डन में शाम ५ बजे से आयोजित जनसवांद कार्यक्रम से होगा। आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक पन्ना श्रीकांत दुबे, जिला संगठन महासचिव राजबहादुर पटेल, नगर अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, कदीर खान व बृजेंद्र दुबे आदि उपस्थित रहे।


Created On :   25 Jun 2026 4:36 PM IST

Tags

Next Story