- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मुख्यमंत्री का नगर पालिका अध्यक्ष...
Panna News: मुख्यमंत्री का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मान

By - Bhaskar Hindi |4 Jun 2025 12:40 PM IST
- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पन्ना प्रावास
- मुख्यमंत्री का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मान
Panna News: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पन्ना प्रावास के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना विष्णु पाण्डेय ने उन्हें महाराजा छत्रशाल की एक तस्वीर भेंटकर उनका सम्मान किया। यह भेंट पन्ना शहर के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करती है। इस अवसर पर श्रीमती पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को शहर के विकास से संबधित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी सौंपे। इन प्रस्तावों में अधोसंरचना विकास, शहरी सुविधाओं में सुधार, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के उद्देश्य से विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है।
Created On :   4 Jun 2025 12:40 PM IST
Next Story