- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नौतपा समाप्त अब किसान कर रहे मानसून...
Panna News: नौतपा समाप्त अब किसान कर रहे मानसून का इंतजार

By - Bhaskar Hindi |4 Jun 2025 6:00 PM IST
- इस बार गर्मी तो हुई लेकिन यह नौपता अपेक्षाकृत गर्म नहीं रहे
- नौतपा समाप्त अब किसान कर रहे मानसून का इंतजार
Panna News: गत ०२ जून को नौंतपा जिनके बारे में कहा जाता है यह गर्मी के मौसम में सबसे अधिक गर्म दिन होते हैं हालांकि इस बार गर्मी तो हुई लेकिन यह नौपता अपेक्षाकृत गर्म नहीं रहे। वहीं नौपता समाप्त होने के साथ अब लोगों सहित किसानों को सबसे ज्यादा मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग की माने तो इस बार समय पर मानसून समय से दस्तक देगा और अच्छी बारिश होगी। जिसको लेकर प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। मंगलवार को रिमझिम फुहारों के साथ दिन भर तेज हवाएं चलती रहीं। मंगलवार दोपहर को अच्छी धूप थी लेकिन हवा चलने के कारण धूप का असर कम रहा और रिमझिम फुहारों के साथ ०2 घंटे की बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश हुई। इस बारिश से किसान भी मानसून के आगमन के इंतजार में बैठे है और खरीफ की बोनी को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
Created On :   4 Jun 2025 6:00 PM IST
Next Story