- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- अभाविप की नई टीम तैयार, आरसी गुप्ता...
पवई न्यूज: अभाविप की नई टीम तैयार, आरसी गुप्ता अध्यक्ष और अभिमन्यु जैन को नगर मंत्री की जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क पवई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पवई नगर इकाई को नई टीम मिल गई है। 2026-27 के लिए नगर कार्यकारिणी की घोषणा सीएम राइज विद्यालय पवई में आयोजित कार्यक्रम में की गई। मां सरस्वती के पूजन और परिषद गीत के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अभाविप सिर्फ छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है। ‘छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति’ के मंत्र के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ना संगठन का उद्देश्य है। नई टीम से संगठन का विस्तार करने के साथ छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया गया।
नई टीम में इन्हें मिली जिम्मेदारी-
नई कार्यकारिणी में आरसी गुप्ता को नगर अध्यक्ष, अभिमन्यु जैन को नगर मंत्री और आदेश सिंह को नगर सह मंत्री बनाया गया। जिम्मेदारी मिलने के बाद पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए छात्र हित, शिक्षा सुधार और राष्ट्र सेवा से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद-
कार्यक्रम में जिला प्रमुख प्रमोद गंगेले, सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण नगायच, पूर्व कार्यकर्ता सावन सिंह व विक्रांत सिंह, जिला छात्रा प्रमुख मितांशी रैकवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉली राजा बुंदेला, केशव सिंह व तरुण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Created On :   20 Aug 2026 6:18 PM IST











