Pawai News: पवई ब्लॉक के 340 केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा संपन्न

पवई ब्लॉक के 340 केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा संपन्न
13 जनशिक्षा केंद्रों में हुआ मूल्यांकन, कंट्रोल रूम के अनुसार करीब 10 हजार असाक्षरों ने दी परीक्षा

डिजिटल डेस्क,पवई। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत पन्ना जिले के साथ पवई विकासखंड में भी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा संपन्न हुई। पवई ब्लॉक के 13 जनशिक्षा केंद्रों के अंतर्गत 340 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 10 हजार असाक्षर परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की जानकारी दी गई। जिला साक्षरता अधिकारी रामाकांत खरे के निर्देशन में परीक्षा विकासखंड स्रोत समन्वयक गोविंद प्रसाद तिवारी के मार्गदर्शन और विकासखंड साक्षरता अधिकारी रमेश प्रजापति के नेतृत्व में संपन्न हुई।

विकासखंड स्तरीय दल ने किया निरीक्षण

परीक्षा के दौरान विकासखंड स्तरीय दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दल में हुकुम सिंह यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, श्रीकांत पटेल, बीएसी, मुकेश पाठक, साक्षरता समन्वयक और कमला पटेल, जनशिक्षक शामिल रहे। दल ने माध्यमिक शाला खारा का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में रेखा नगायच सहित शिक्षक मौजूद रहे।

कंट्रोल रूम प्रभारी देवेंद्र पटेल और जय सिंह अतुल पांडे ने परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की जानकारी दी। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य असाक्षर लोगों को साक्षरता से जोड़ना और उनकी बुनियादी पढ़ने-लिखने की क्षमता का मूल्यांकन करना है।

Created On :  

Next Story