पवई न्यूज: महिला श्रद्धालुओ ने निकाली काँवड़ यात्रा, भजनों से गूंजा पवई

महिला श्रद्धालुओ ने निकाली काँवड़ यात्रा, भजनों से गूंजा पवई
बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा, पतने नदी से जल भरकर किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

डिजिटल डेस्क पवई। पवित्र सावन मास के अवसर पर रविवार को पवई में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। नन्हीं पवई की महिला श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों की धुन और भजनों की गूंज के बीच काँवड़ कलश यात्रा निकाली।सिर मे कलश, मुख मे शिव भजन और हाथों में कावड़ लिए तेज बारिश मे महिलाओं की भक्ति ने पूरे नगर को शिवमय कर दिया।यात्रा का शुभारम्भ मां कलेही मंदिर प्रांगण से हुआ। यहां से महिलाओं ने पतने नदी से पवित्र जल भरा और नगर के प्रमुख मार्गों झंडा बाजार , गांधी चौक , बस स्टैंड , मिलोनीगंज से होते हुए जमींदार के शिव मंदिर पहुंचीं। मंदिर में विराजमान भोलेनाथ का पतने नदी के पवित्र जल से विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक किया गया।यात्रा के दौरान महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं। भजन-कीर्तन और भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। महिलाओं की भक्ति और उत्साह देखते ही बन रहा था। काँवड़ यात्रा निकालने वाली महिलाओं ने बताया कि मातृशक्ति द्वारा निकाली गई इस काँवड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य नगर मे शांति , विकास , भरपूर वर्षा , किसान तथा नगरवासी धन धान्य से परिपूर्ण रहे एवं नगर मे सुख समृद्धि बनी रहे । कलश यात्रा के प्रारंभ से लेकर आधे से अधिक यात्रा मे जोरदार बारिश हुई । काँवड़ कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं, जिससे पवई नगर की गलियां शिव भक्ति में डूबी नजर आईं।


Created On :   23 Aug 2026 4:08 PM IST

Tags

Next Story