- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- महाराष्ट्र सरकार ने 122.82 किमी...
New Delhi News: महाराष्ट्र सरकार ने 122.82 किमी लंबी पुणे इनर रिंग रोड परियोजना को दी मंजूरी - केंद्र

New Delhi News. महाराष्ट्र सरकार ने 122.82 किलोमीटर लंबी पुणे इनर रिंग रोड परियोजना को प्रशासनिक अनुमोदन प्रदान कर दिया है। इस परियोजना की लागत 14,200 करोड़ रुपए है और इसका कार्यान्वयन पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) द्वारा किया जाएगा।
यह भी पढ़े -गोसीखुर्द प्रकल्पबाधितों के साथ अन्याय मत करो, बैकवाटर से तबाह हो गए हैं किसान और उनके परिवार
लोकसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल की कार्यवाही के दौरान आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने यह जानकारी दी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद) सांसद अमोल कोल्हे के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में साहू ने बताया कि भूमि अधिग्रहण और डीपीआर तैयार करने का कार्य विभिन्न चरणों में है। इस परियोजना से शिरूर क्षेत्र से आने वाले यातायात के लिए भीड़भाड़ और प्रदूषण में कमी आने और कनेक्टिविटी में सुधार होने की उम्मीद है।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने सूचित किया है कि भीड़भाड़ कम करने के उपायों में रिंगरोड फ्लाईओवर मिसिंग लिंक रोड का विकास, जंक्शन सुधार, मेट्रो और बीआरटीएस नेटवर्क का विस्तार, किफायती आवास परियोजनाएं और पर्यावरण सुधार कार्य शामिल है, जिनका उद्देश्य मोबिलिटी और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।
Created On :   5 Feb 2026 9:28 PM IST













