- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- कात्रज में ट्रक-बाइक भिड़ंत, मासूम...
Pune City News: कात्रज में ट्रक-बाइक भिड़ंत, मासूम की दर्दनाक मौत

भास्कर न्यूज, पुणे। पुणे के कात्रज इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 9 बजे वंडर सिटी के सामने कात्रज की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक और यामाहा बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर पिता अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का पहिया बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान अंश भाऊरंग सोनकांबले (3), निवासी अंजनीनगर, कात्रज के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक इंद्रजित बाबुराव जानते (50), निवासी निलंगा, जिला लातूर को हिरासत में लिया है।
Created On :   28 Feb 2026 3:44 PM IST
Next Story












