रीवा न्यूज: अधिवक्ता परिषद का मनाया गया स्थापना दिवस

अधिवक्ता परिषद का मनाया गया स्थापना दिवस
मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ता परिषद द्वारा राष्ट्र एवं समाज के हित में किए गए कार्यों की उपलब्धियां वर्तमान विधिक एवं सामाजिक क्षेत्र में परिलक्षित हो रही हैं

डिजिटल डेस्क रीवा.अधिवक्ता परिषद जिला इकाई रीवा द्वारा स्थापना दिवस का कार्यक्रम स्थनीय विधि महाविद्यालय में डॉक्टर योगेंद्र तिवारी प्राचार्य विधि महाविद्यालय के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष मिश्रा रतन माला मुख्य वक्ता एवं जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता और प्रदेश कर समिति सदस्य पुरुषोत्तम पाठक एवं जिला महामंत्री राकेश पांडे के आतिथ्य में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ता परिषद द्वारा राष्ट्र एवं समाज के हित में किए गए कार्यों की उपलब्धियां वर्तमान विधिक एवं सामाजिक क्षेत्र में परिलक्षित हो रही हैं साथ ही आगामी समय में भारतीयता के अनुरूप विधि एवं न्याय प्रशासन तथा सामाजिक जागरूकता में परिषद का अहम योगदान होगा. मुख्य वक्ता रतन माला ने पदयात्रा का समग्र परिसीलन करते हुए बृहद रूप से व्यवहारवाद की संपूर्ण प्रक्रिया एवं उसके सूक्ष्म एवं बारीक विधिक बिंदुओं को विधि के विद्यार्थियों को एवं अधिवक्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया. अधिवक्ता परिषद की स्थापना एवं उद्देश्य पर पुरुषोत्तम पाठक ने प्रकाश डाला तथा कहा कि परिषद ही एक ऐसा संगठन है जो भारतीयों को भारतीयता के अनुरूप विधि का शासन एवं न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभा सकता है. अध्यक्षीय उद्धबोधन में जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा एवं आगामी समय में कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम के अंत में परिषद जिला महामंत्री राकेश पांडे द्वारा आभार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम का संचालन एवं क्रियान्वन स्टडी सर्किल प्रभारी कौशलेंद्र सिंह द्वारा किया गया .कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद दुबे अधिवक्ता न्याय केंद्र प्रभारी रूद्रम तिवारी कोषाध्यक्ष धनेश तिवारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभात मिश्रा प्रभु, सरोज वर्मा महिला प्रमुख ,अनुराधा सोनी, विजेंद्र सोनी ,नरेंद्र तिवारी एवं अनिल पांडे और विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Created On :   7 Sept 2026 6:46 PM IST

Tags

Next Story