- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- डिप्टी सीएम के आवास में यूथ...
Rewa News: डिप्टी सीएम के आवास में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, 19 गिरफ्तार
यूथ कांग्रेस ने रविवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के अमहिया स्थित आवास में प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आवास के अंदर घुसने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने मौके पर 19 लोगों को गिरफ्तार किया। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी सहित कई अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के सामने बैठकर धरना दिया।
इसके बाद उसके आवास में घुसने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तीखी बहस भी हुई। यहां से 19 लोगों को गिरफ्तार कर बिछिया थाना ले जाया गया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल ने कहा कि हम लोगों को चार घंटे तक थाने में बैठाकर रखा गया।
Created On :   6 Sept 2026 7:50 PM IST












