- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- सागर की घटना को लेकर विभाग अलर्ट...
रीवा न्यूज: सागर की घटना को लेकर विभाग अलर्ट मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

डिजिटल डेस्क रीवा.सागर जिले मे होने वाली अप्रिय जहरीले द्रव की घटना को लेकर यहां भी विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. जिले के अंदर जहरीले द्रव्य की आशंका को लेकर जिला आबकारी विभाग की टीम ने जिला रीवा,मऊगंज के भी समस्त मदीरा दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया ,एवम कुछ मदिरा दुकानों के सैंपल रासायनिक परीक्षण हेतु शासकीय लैबोरेटरी भेजे गए है।शाम को होटल ,ढाबों के निरीक्षण करते हुए ,संचालको को लालच से दूर रहने एवम सस्ती अवैध मदिरा विक्रय की स्थिति न निर्मित हो इस बाबत हिदायत दी गयी है। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन का कहना है कि वैध दुकानों के काउंटर से ही मदीरा क्रय करने पर ही गुणवत्ता की गारंटी मिल पाती है । इस संबंध में आबकारी अमले के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके । उन्होंने लोगों से भी कहा है कि विभाग के लाइसेंस मदिरा दुकानों से ही मदिरा का उपयोग करें बाहर से कोई खरीदी ना करें. उन्होंने बताया कि इस तरह का अभियान लगातार चलाया जाएगा.
Created On :   7 Sept 2026 5:39 PM IST












