Rewa News: नशामुक्ति को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

डिजिटल डेस्क,रीवा। शासकीय सुदर्शन कुमारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवा में बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने स्टाल लगाए।मीठे चटपटे व्यंजनो का आनन्द लिया।अपरान्ह 2 बजे भारतीय रेडक्रास सोसायटी के तत्वाधान विद्यालय की काउन्सलर आरती पटेल के नेतृत्व में जूनियर रेडक्रास के बैनर तले छात्राओं ने नशा मुक्ति पर रैली निकाली।
विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं भृत्यो ने छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए रैली में भाग लिया। रैली विद्यालय से शुरु होकर घोड़ा चौराहा, शिल्पी प्लाजा, सांई मंदिर से होते हुए वापस विद्यालय में आकर समाप्त हुई। रास्ते में सुधीजनो ने ताली बजाकर इन्हें नई ऊर्जा, स्फूर्ति प्रदान की। मुक्त कंठ से फोर्ट रोड के व्यापारियों एवं महिलाओं ने इस अभियान की सराहना की।
छात्राओं ने अपने हाथों से तख्तियां बनाईं थी जिसमें लिखा था बोतल तोड़ो घर को जोड़ो, जो करेगा नशा उसकी होगी दुर्दशा,कुछ पल का नशा ताउम्र सजा। विद्यालय की प्राचार्य मधु सिंह ने रेडक्रास सोसायटी की इस पहल का स्वागत किया एवं जूनियर रेडक्रास प्रभारी आरती पटेल को आगे भी ऐसे समाज उपयोगी कार्यक्रम आयोजन करने की सलाह दी।
Created On :  
