रीवा न्यूज: स्नेह विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने पिकनिक में किया बाला जी मंदिर के दर्शन

डिजिटल डेस्क रीवा।
स्नेह शिक्षण एवं मानव सेवा संस्थान के अंतर्गत संचालित स्नेह मंद बुद्धि एवं मूक बधिर विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को पिकनिक हेतु चोरहटा स्थित फैक्ट्री परिसर में बने श्री तिरुपति बाला जी मंदिर के दर्शन कराने ले जाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को विद्यालय की नियमित गतिविधियों से बाहर एक नया वातावरण उपलब्ध कराना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है।। दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ मनोरंजन, भ्रमण और सामाजिक सहभागिता का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। बच्चों ने मंदिर परिसर में भगवान के दर्शन किए एवं प्रकृति के बीच समय बिताकर पिकनिक का भरपूर आनंद उठाया। बच्चों ने आसपास के सुंदर वातावरण को देखा, इस दौरान सामूहिक भागीदारी पर केन्द्रित खेलों का आयोजन किया गया और बच्चों ने एक साथ हंसी-खुशी के पल बिताकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा की। पिकनिक के दौरान बच्चों को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया। शिक्षकों ने उन्हें मंदिर के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। इस अवसर पर अधिकारी आर. के. रूगटा वाइस प्रेसिडेंट, धीरज लोढ़ा , मोहित सोमानी , पवन श्रीवास्तव, ऋषि मुन्द्रा सहित अन्य अधिकारियों ने बच्चों से मुलाकात कर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष रामसेवक साहू , प्राचार्या ऊषा साहू, शुभांगी सोंधिया, रूचि पाठक, ऋचा श्रीवास्तव, शालिनी कुशवाहा, अंतिमा मिश्रा, सिद्धार्थ सिंह, प्रवीण साहू, श्रुति पाठक सहित अन्य स्टाॅफगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।
Created On :  
