रीवा न्यूज: श्री झूलेलाल धर्मार्थ प्याऊ समिति की महिला शाखा के पदाधिकारियों का किया सम्मान

श्री झूलेलाल धर्मार्थ प्याऊ समिति की महिला शाखा के पदाधिकारियों का किया सम्मान
यह महिला समिति हर वर्ष झूलेलाल जयंती एवं श्री गुरु नानक जयंती के बाद छठी उत्सव में विशेष सहयोगी रहती हैं

डिजिटल डेस्क रीवा।

श्री गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर सिंधु भवन रीवा में सिंधी समाज की ओर से श्री झूलेलाल प्याऊ समिति के महिला शाखा के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया जिनमें प्रमुख रूप से पंडित कोमल शर्मा, कविता कोटवानी, पायल मोटवानी,कोमल मोटवानी शामिल रही ।बतया गया कि

यह महिला समिति हर वर्ष झूलेलाल जयंती एवं श्री गुरु नानक जयंती के बाद छठी उत्सव में विशेष सहयोगी रहती हैं। किसी भी कार्यक्रम में मंच संचालन से लेकर संस्था का प्रचार प्रसार कर सिंधी समाज के इष्ट देव एवं गुरु नानक देव जी का संदेश घर-घर पहुंचने का प्रयास करती हैं ।इस महिला समिति के पुरस्कार प्राप्त होने एवं सम्मानित होने के अवसर पर संस्था के संयोजक कैलाश आहूजा (खटू) विजय रिझवानी, विजय थावानी,प्रहलाद चेलानी ,कैलाश लखवानी, किशोर पुरस्वानी, राजेश चादवानी, श्याम कुकरेजा,घनश्याम हंसवानी, प्रेम चेलानी ,हितेश रिझवानी,नेहा झामवानी ,आरती लखवानी आदि उपस्थित रहे।


Created On :  

Tags

Next Story