Rewa news: निजी स्कूल में 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

निजी स्कूल में 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

डिजिटल न्यूज़ रीवा

शहर के गुरुकुल स्कूल में कक्षा छठवीं में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र सूर्यांश गुप्ता की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सूर्यांश पिछले करीब दो वर्षों से स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 8:30 बजे हॉस्टल के सभी बच्चों को सोने के लिए भेज दिया गया था। सुबह जब हॉस्टल में बच्चों को उठाया गया, तो सूर्यांश नींद से नहीं उठा। इसके बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा डॉक्टर को बुलाया गया, जहां चिकित्सक ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई है। 13 वर्षीय छात्र की अचानक मौत से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ सकेगी। हॉस्टल में रात को सोने के बाद सुबह नहीं उठे 13 वर्षीय छात्र की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Created On :  

Tags

Next Story