Rewa news: रोटरी कम करके फब्बारा चालू करना भूल गया ननि प्रशासन

रोटरी कम करके फब्बारा चालू करना भूल गया ननि प्रशासन

डिजिटल न्यूज़ रीवा

शहर के अस्पताल चौराहा स्थित फव्वारे कि रोटरी तो यातायात सुरक्षा को देखते हुए कम कर दी गई लेकिन एक महीने के बाद भी यहां पर लगे फब्बारे को फिर से चालू को लेकर नई प्रशासन भूल गया और इसे अभी तक चालू नहीं किया जा सका है। यह नगर निगम की उदासीनता को ही उजागर करती है। इस संबंध में क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व अस्पताल चौराहे के आसपास की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दृष्टि से बड़ी रोटरी को छोटी कर दी गई है। इसके चलते अब वाहनों की आवागमन में सुगमता तो आ गई है लेकिन दोबारा फब्बारा चालू नहीं किया जा सका है। इससे क्षेत्र की रौनकता पर ग्रहण लगता जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में यहां बड़ी रोटरी के बीच फब्बारा लगाया गया था। क्षेत्र में रौनकता लाने के लिए शाम के समय फब्बारा चालू कर दिया जाता था लेकिन जब से नई रोटरी का निर्माण किया गया है तब से फब्बारा पूरी तरह से बंद है। इससे क्षेत्र के लोगों में असंतोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह फव्वारा अक्सर बंद रहता है और केवल एक शोपीस बनकर रह गया है। यह भी स्मरणीय है कि अस्पताल चौराहा से सिरमौर चौराहा अमहिया मार्ग के बीच भारी यातायात के दबाव और एंबुलेंस की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए चौड़ीकरण और ट्रैफिक सुधार के कार्य किए गए हैं। इसी क्रम में रोटरी का आकार छोटा किया गया था, लेकिन फव्वारे की नियमित जलापूर्ति और तकनीकी संचालन पर ध्यान नहीं दिया गया।

Created On :  

Tags

Next Story