Rewa News: कूडो नेशनल चैंपियनशिप में उमेश साकेत ने जीता गोल्ड मेडल, रीवा का बढ़ाया मान

कूडो नेशनल चैंपियनशिप में उमेश साकेत ने जीता गोल्ड मेडल, रीवा का बढ़ाया मान
अपनी इस सफलता पर उमेश साकेत ने प्रदेशवासियों और रीवा जिले के लोगों का आभार जताया।

डिजिटल डेस्क,रीवा। जिले के कूडो खिलाड़ी और अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय एपीएसयू के छात्र उमेश साकेत ने खेल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने गुजरात अहमदाबाद में आयोजित 17वीं कूडो नेशनल चैंपियनशिप एवं 18वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो चैंपियनशिप 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से रीवा सहित पूरे मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उमेश ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। अपनी इस सफलता पर उमेश साकेत ने प्रदेशवासियों और रीवा जिले के लोगों का आभार जताया।

उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय मार्गदर्शन और सहयोग देने वाले शिक्षकों को भी दिया। उमेश ने एपीएस यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार कुररिया, रजिस्ट्रार डॉ. नीरजा नामदेव, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. राम भूषण मिश्रा सहित शिक्षक संजीव मिश्रा, राहुल, विपिन, विजय पाल, रुक्मणी और गायत्री प्रसाद के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उनकी इस सफलता को जिले के खेल जगत के लिए भी एक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Created On :  

Next Story