Rewa News: हीरक जयंती पर वरिष्ठजनों का किया गया सम्मान समारोह

हीरक जयंती पर वरिष्ठजनों का किया गया सम्मान समारोह
कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

डिजिटल डेस्क,रीवा। ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन यूनिट रीवा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह अपने सेवा निवृत्त कर्मचारी जिन्होंने अपनी आयु के 75 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं उनका हीरक जयंती पर सम्मान किया गया। जिनका सम्मान किया गया उनमें राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, ओमप्रकाश श्रीवास्तव एवं राजकरण सिंह शामिल रहे।

इस अवसर पर नर्मदापुरम होशंगाबाद से आए वरिष्ठ सदस्य धनराज सिंह मेहरा तथा डिंडोरी से आए हुए आरकेएस ठाकुर के साथ-साथ सभी अतिथियों का शाल श्रीफल सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके संगठन के अध्यक्ष विशाल कुमार जैन तथा सचिव गोपालपुरी, उपाध्यक्ष अतुल निगम एवं संगठन के वरिष्ठ सदस्य कृष्णा मणी शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त सदस्यों ने अपने अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। संगठन के पदाधिकारियों ने सम्मानित सदस्यों के कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की। संगठन के अध्यक्ष विशाल कुमार जैन ने संगठन के द्वारा विगत 12 वर्षों में कई गई गतिविधियों से अवगत कराते हुए विंध्य भूमि पर ग्रामीण बैंक की स्थापना उसकी प्रथम अध्यक्ष भगवान दास नारंग की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। इस अवसर पर संगठन के दिवंगत ज्ञानेंद्र प्रकाश अग्निहोत्री के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। अंत में संगठन की वरिष्ठ सदस्य कृष्णमणि शर्मा ने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा एवं हरि कृष्ण खरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रवण कुमार कपूर, गणेश प्रसाद गुप्ता ठाकुरदीन साकेत , महेंद्र सिंह ,सुनील खरे, दिलीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Created On :  

Next Story