Rewa News: आईटीआई कॉलेज में कल्पना कुशवाहा ने हासिल किया प्रथम स्थान

आईटीआई कॉलेज में कल्पना कुशवाहा ने हासिल किया प्रथम स्थान
कल्पना की इस सफलता से उनके परिवार, ग्राम नौगवां सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

डिजिटल डेस्क,रीवा। शासकीय डिविजनल आईटीआई कॉलेज रीवा में आयोजित परीक्षा में सिलाई प्रौद्योगिकी राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा ट्रेड की छात्रा कल्पना कुशवाहा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अमरपाटन विकासखंड के ग्राम नौगवां निवासी कल्पना कुशवाहा ने 84 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शासकीय डिविजनल आईटीआई कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में कल्पना कुशवाहा को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कल्पना की इस सफलता से उनके परिवार, ग्राम नौगवां सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी उपलब्धि ने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और लगन के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।

Created On :  

Next Story