- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- विद्युत चोरी मामले में कार्रवाई से...
Rewa news: विद्युत चोरी मामले में कार्रवाई से हडक़ंप, 26 प्रकरण दर्ज

डिजिटल न्यूज़ रीवा
बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने के लिए निकली टीम को तराई अंचल के मांगी गांव में विरोध का सामना करना पड़ा। त्योंथर संभाग अंतर्गत त्योंथर टाउन और रायपुर सौनौरी वितरण केंद्र में बिजली विभाग ने व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के 26 प्रकरण दर्ज किए गए।
कार्यालय अभियंता आशीष बैन ने बताया कि रायपुर सनौरी के ग्राम मांगी में कार्रवाई के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। टीम का ग्रामीणों ने घेराव किया और पथराव किए जाने की सूचना पर पुलिस बल बुलाना पड़ा। विभाग ने मांगी के 3 ट्रांसफॉर्मर बंद किए, जिनसे जुड़े 48 उपभोक्ताओं पर करीब 7 लाख रुपए बकाया है। इसी तरह ग्राम कुराव का एक ट्रांसफॉर्मर बंद किया गया। उन्होंने बताया कि वसूली कार्य को बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत की गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
इस पूरे अभियान में 4 ट्रांसफॉर्मर बंद किए गए। जबकि 69 कनेक्शन काटे गए, जिन पर 13 लाख से ज्यादा की बकाया राशि थी। अभियान में सहायक अभियंता संजय गुप्ता सहित कनिष्ठ अभियंता पियूष चतुर्वेदी, मनीष सिंह, आकाश जैसवाल, रवि तिवारी आदि शामिल रहे।
Created On :   7 Oct 2026 2:18 PM IST












