- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- अग्रसेन जयंती के अवसर पर हुए...
Rewa news: अग्रसेन जयंती के अवसर पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

डिजिटल न्यूज़ रीवा
महाराजा श्री अग्रसेन की जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज भवन फोर्ट रोड रीवा मे बच्चों एवं महिलाओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन अग्रवाल समाज व अग्रवाल नवयुवक मंडल के द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिलाओं के कार्यक्रमों मे बांसुरी डेकोरेशन, शगुन का लिफाफा, तुलसी जी के पौधे को सजाने के साथ म्यूजिकल बाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। महिलाओं के बीच हुए भगवान की पोशाक से बंदनवार, अम्ब्रेला डेकोरेशन, हेयर स्टाइल,रंगोली, तथा व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ । प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पुरस्कार दिये गये । कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नूतन अग्रवाल, मीना बंसल . नम्रता अग्रवाल. नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, सुनयना अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, कैलाश चन्द्र अग्रवाल,शेखर अग्रवाल, उत्तम चंद्र अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल,दिलीप अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, उदित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, साधना अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, डा. रेखा सिंघल,जयंती अग्रवाल, गीता अग्रवाल, सीता अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, सहित समाज के महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।
Created On :   7 Oct 2026 2:53 PM IST












