- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- कोरी समाज को संगठित करने गांव-गांव...
Rewa news: कोरी समाज को संगठित करने गांव-गांव में बैठक का निर्णय

डिजिटल न्यूज़ रीवा
अखिल भारतीय कोरी, कोली समाज की संभागीय बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष रघुवीर सिंह कोली रहे, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजाराम बुनकर ने किया। प्रदेशाध्यक्ष रघुवीर सिंह कोली ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरी समाज का संगठन का विस्तार जिले से लेकर तहसील इकाई एवं पंचायत स्तर तक किया जाय। उन्होने कहा कि समाज के अंदर होने वाले शोषण, अन्याय, अत्याचार के विरुद्ध पंचायत से लेकर जिले स्तर तक के पदाधिकारी पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने संघर्ष करें। आने वाले सभी चुनावों में जो पार्टिया समाज को नेतृत्व करने का मौका प्रदान करेगी उसके साथ चलने की जरूरत है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजाराम बुनकर द्वारा जिले के कार्यकारणी की घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र दिया और उनसे समाज को संगठित करने के लिए माह में एक दिन गांव-गांव में बैठक का आयोजन किया जाय। बैठक में सर्व सम्मति से समाज की पूनम बुनकर को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष नंदलाल कोरी ने किया। बैठक का समापन जिला महामंत्री शिवदास कोरी के आभार प्रदर्शन से किया गया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार कोरी, प्रदेश सचिव केशव कोरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कोरी, सीधी जिलाध्यक्ष राकेश कोरी, सतना शिवराम कोरी, मैहर रामवान कोरी, मऊगंज रमेश कोरी, वरिष्ठ पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल कोरी, समाजसेवी सुदर्शन वर्मा, देवेन्द्र शाक्यवार, रामवकश बुनकर, राकेश कोरी, बृजेश कोरी, इन्द्रलाल कोरी, सरपंच सुनीता कोरी, संतोष कोरी, अम्बिका कोरी, मनोज कोरी, राजा कोरी, छोटेलाल, राजू प्रताप आदि उपस्थित रहे।
Created On :   14 Sept 2026 4:45 PM IST












