- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- 51000 रुपए कीमत की अवैध मदिरा बरामद
रीवा न्यूज: 51000 रुपए कीमत की अवैध मदिरा बरामद

डिजिटल डेस्क रीवा. आबकारी टीम द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाई जा रहे अभियान के तहत वृत्त-सिरमौर में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ग्राम-कुम्हरा में चंद्रशेखर कोल के रिहायशी मकान से 60 केजी महुआ लहान , मुन्नी देवी कोल के रिहायशी मकान से 100 किलोग्राम महुआ लहान , सुशीला कोल के रिहायशी मकान से 200 किलोग्राम महुआ लाहन एवं ग्राम देवगांव खुर्द के लालता जायसवाल के रिहायशी मकान से 100किलोग्राम महुआ लाहन तथा 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और जयलाल जायसवाल के रिहायशी मकान से 40 केजी महुआ लहान जब्त कर प्रकरण दर्ज किये गये।सहायक आबकारी आयुक्त रीवा अनिल जैन ने बताया कि कार्यवाही में कुल 5 प्रकरणों मे 500किलोग्राम महुआ लाहन तथा 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 51000 रुपए है। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी डी पी सिंह मुख्य आरक्षक संगीता द्विवेदी आरक्षक आशीष गुप्ता और सैनिक राजेंद्र मिश्रा शामिल रहे.
Created On :   13 Sept 2026 5:30 PM IST












