Rewa News: एटीएम मशीन में कार्ड लॉक कर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया

एटीएम मशीन में कार्ड लॉक कर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह एटीएम मशीन में कार्ड लॉक कर लोगों के खाते से पैसे निकाल लेता था।

डिजिटल डेस्क,रीवा। साइबर फ्राड करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। बिछिया थाना क्षेत्र में हुई एक घटना के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से 4 लाख बरामद किया गया है। इस मामले में दो आरोपी अभी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह एटीएम मशीन में कार्ड लॉक कर लोगों के खाते से पैसे निकाल लेता था।

इस तरह रहा मामला

एडिशनल एसपी शहर भावना मरावी ने बताया कि 25 अगस्त को फरियादी मुकेश मिश्रा निवासी राघव रामनगर थाना बिछिया द्वारा शिकायत दर्ज कराते हुए बताया गया था कि उनकी पत्नी कल्पना त्रिपाठी टीआरएस कालेज में शिक्षिका है। 24 अगस्त को वे अपनी पत्नी का एटीएम लेकर पेट्रोल पंप एटीएम से पैसे निकालने के लिए गए थे। जहां पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड को मशीन के अंदर डालने के बाद मेन पिन नंबर एड किया जो स्क्रीन मे कैश डिस्पोज लिखकर आया।

कार्ड एटीएम मशीन के अंदर ही फंसा रह गया। एटीएम मशीन के अंदर व बाहर कई व्यक्ति खड़े थे। जिसमे एक व्यक्ति ने बताया कि आपका कार्ड फंस गया है। मेन ब्रांच में या एटीएम गार्ड को बता दीजिए। उसके बाद एटीएम के पास गार्ड नहीं था। उसके बाद में अपना मोबाइल लेने कमरे चले गए। इसी दौरान पता चला कि पत्नी के एकाउण्ट वित्तीय धोखाधड़ी कर 5 लाख 10 हजार रुपए का फ्राड किया गया है।

ये हैं आरोपी

एएसपी के मुताबिक, सीएसपी कोतवाली राजीव पाठक के नेतृत्व में आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम गठित की गई। बैंक डिटेल स्टेटमेंट, साइबर सेल एवं मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई।

इस मामले में अभिषेक कुमार गुप्ता 49 वर्ष निवासी गया जनकपुर थाना मुफस्सिल जिला गया बिहार, इमरान अंसारी 31 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक- 14 चौकरोड सराय थाना कोतवाली गया बिहार, कार्यानंद सरस्वती 42 वर्ष निवासी ग्राम बाभंडी थाना वजीरगंज जिला गया बिहार, मोहम्मद फैज अंसारी 19 वर्ष निवासी गुमो थाना तलैया जिला कोडरमा एवं अभिमन्यु कुमार वर्मा 21 वर्ष निवासी गुमो बड़की गल्ली थाना तलैया जिला कोडरवां झारखंड को गिरफ्तार किया गया है।

जेल पहुंचे आरोपी

थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि धोखाधडी की राशि 4 लाख रुपए के साथ ही लैपटाप, 5 मोबाईल फोन, पीओएस मशीन, एवं 3 सीम, 30 स्केनर जब्त किए गए हैं। आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए हैं।

Created On :   14 Sept 2026 6:15 PM IST

Tags

Next Story