रीवा न्यूज: खाद्य सुरक्षा टीम ने दी जगह-जगह दबिश जप्त किया मावा

टीम के अचानक पहुँचने पर संचालक रामपति यादव ने टीम के सदस्यों को बाहर रोककर अंदर जाकर संदिग्ध मावा कारखाने के पीछे लगे खेत की कटीले झाड़ियों में छुपा दिया

डिजिटल डेस्क रीवा. मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत कलेक्टर रीवा के निर्देश पर शहर से लगे रोसर रीवा स्थित रम्पत डेयरी के कारखाना में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा दबिश दी गई । टीम के अचानक पहुँचने पर संचालक रामपति यादव ने टीम के सदस्यों को बाहर रोककर अंदर जाकर संदिग्ध मावा कारखाने के पीछे लगे खेत की कटीले झाड़ियों में छुपा दिया । टीम के सदस्यों को शंका होने पर अंदर जाकर जांच की गई तो मावा पाया गया. प्रथम दृष्टया संदिग्ध होने से मावा जप्त किया गया । कारखाने में तैयार किए जा रहे मावा एवं दही के नमूने जांच में लिए गए हैं । इसी तरह टीम द्वारा कुठुलिया मोड़ स्थित शगुन डेयरी से जांच हेतु पनीर व मावा के नमूने लिए गए । इसके साथ-साथ टीम द्वारा नेहरू नगर स्थित बालकृष्ण डेयरी में जांच के दौरान मावा का स्टॉक पाया । संचालक सच्चिदानंद पांडे ने पूछताछ करने पर बताया कि वह मावा उनके कारखाने से नहीं बनाया है बल्कि मानिकपुरा के व्यापारी मातादीन से खरीद कर रक्षाबंधन के लिए स्टॉक किया गया है । टीम द्वारा जांच के लिए मावा के नमूने लेकर भेजे गए हैं । खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे ने बताया कि इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी.


Created On :   13 Aug 2026 5:59 PM IST

Tags

Next Story