- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- सोहागी घाटी में 100 फीट गहरी खाई...
Rewa news: सोहागी घाटी में 100 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन, 7 घायल

डिजिटल न्यूज़ रीवा
रीवा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सोहागी घाटी में बीती रात एक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक चार पहिया वाहन लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन सवार 7 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग सतना जिले के उचेहरा क्षेत्र के निवासी हैं। वे प्रयागराज से गंगा स्नान कर अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी रात के समय घाटी में वाहन अनियंत्रित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात का अंधेरा और गहरी खाई होने के कारण राहत व बचाव कार्य में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने टॉर्च की रोशनी के सहारे नीचे उतरकर कड़ी मेहनत के बाद घायलों को बाहर निकाला।
सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर ले जाया गया।
Created On :   12 Aug 2026 2:00 PM IST












