- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों...
रीवा न्यूज: सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में रही भक्तों की भीड़

डिजिटल डेस्क रीवा |सावन के दूसरे सोमवार को रीवा शहर पूरी तरह से शिवमय हो गया है. सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मुख्य रूप से रीवा के किला परिसर स्थित प्रसिद्ध महामृत्युंजय मंदिर, देवतालाब शिव मंदिर, और शहर के कोठी कंपाउंड स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर जैसे ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्रों पर सुबह 4 बजे से ही हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंज रहे हैं। इस विशेष दिन पर सोम प्रदोष व्रत और बुधादित्य राजयोग का दुर्लभ संयोग होने से मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का महत्व और अधिक बढ़ गया है। करीब 500 साल पुराने ऐतिहासिक महामृत्युंजय मंदिर में 1001 छिद्रों वाला अत्यंत दुर्लभ सफेद शिवलिंग स्थापित है इनकी पूजा आराधना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसीलिए सावन के दूसरे सोमवार को सुबह 4 बजे से ही मंदिर के कपाट खुलते ही हजारों भक्तों की लंबी कतारें लग गईं।बाबा महामृत्युंजय का दूध, दही, शहद और गंगाजल से महाअभिषेक किया गया. यहां पर लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा ताकि कोई अपनी घटना न घट सके।
Created On :   10 Aug 2026 5:09 PM IST












