रीवा न्यूज: बास्केट बाल एशिया कप मे टेक्निकल ऑफिसियल की भूमिका निभाएंगे रीवा के पुष्पराज मिश्रा

बास्केट बाल एशिया कप मे टेक्निकल ऑफिसियल की भूमिका निभाएंगे रीवा के पुष्पराज मिश्रा
पूर्व में भी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता मालदीव में हिसा ले चुके हैं

डिजिटल डेस्क रीवा.गुजरात के अहमदाबाद में 18 वर्षीय बास्केटबॉल एशिया कप आगामी 13 से 23 अगस्त तक आयोजित हो रही है जिसमें म.प्र. की तरफ से पुष्पराज मिश्रा का चयन अंतर्रष्ट्रीय निर्णायक के रूप में टेक्निकल ऑफिसियल के लिए किया गया है। पहली बार रीवा से किसी निर्णायक का चयन एशिया कप के लिए हुआ है। यह म.प्र. एवं रीवा के लिए गर्व की बात है। पुष्पराज मिश्रा जिला बास्केटबॉल संघ रीवा के सचिव एवं म.प्र. बास्केटबॉल संघ के रेफेरी बोर्ड के सचिव भी हैं, ये पूर्व में भी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता मालदीव में हिसा ले चुके हैं। भारतीय बास्केटबॉल संघ के महासचिव एवं म.प्र. बास्केटबॉल संघ के चेयरमैन शकुलविन्दर सिंह गिल, म.प्र. संघ के महासचिव अविनाश आनंद एवं रीवा जिला बास्केटबॉल संघ के चेयरमैन नागेंद्र सिंह विधायक गुढ़, अध्यक्ष नीरा सिंह, संरक्षक राजीव खन्ना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, देवेंद्र सिंह, विनय तिवारी, उपाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, कोषाध्यक्ष साजिद खान, सह सचिव आनंद सिंह, अमित ताम्रकार, राघवेंद्र द्विवेदी, कार्यकारी सदस्य अनिल दुबे, ऋषि मिश्रा, हरिकिशन मिश्रा उपेंद्र पाण्डेय, सागर रजक, गौरव सिंह चंदेल, आशीष पाण्डेय, जीतेन्द्र भारती, समर्थ निगम, करण सेन, अभिषेक सोनी, गुलाम वारसी एवं अन्य सदस्यों ने हर्ष जताया है.


Created On :   9 Aug 2026 7:12 PM IST

Tags

Next Story