रीवा न्यूज: खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जप्त किए घी के 198 पैकेट

डी मार्ट स्टोर रीवा में कार्यवाही

डिजिटल डेस्क रीवा. मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत कलेक्ट रीवा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला रीवा द्वारा कार्यालय आयुक्त खाद्य सुरक्षा भोपाल से गोवर्धन ब्रांड के घी के सुरक्षित श्रेणी की नमूना जांच रिपोर्ट घोषित होने से डी मार्ट स्टोर रीवा में कार्यवाही करते हुए 198 पैकेट घी जब्त किया गया है जिसका कुल मात्र लगभग 150 लीटर है एवं इस जब्त घी का बाज़ार मूल्य 129000 एक लाख उनतीस हज़ार रुपए है। यह घी पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड पुणे महाराष्ट्र के द्वार डी मार्ट में विक्रय के लिए सप्लाई किया गया था ।


Created On :   7 Aug 2026 5:01 PM IST

Tags

Next Story