Rewa news: शासकीय खाद्यान्न में गबन: विक्रेता गिरफ्तार

शासकीय खाद्यान्न में गबन: विक्रेता गिरफ्तार
८ लाख रुपए के खाद्यान्न गबन का मामला

डिजिटल भास्कर न्यूज रीवा

सिरमौर में शासकीय खाद्यान्न के गबन का मामला सामने आया है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी की शिकायत पर सिरमौर पुलिस ने विक्रेता के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।सिरमौर थाना प्रभारी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनीत मिश्रा द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान सदहना की जांच की गई थी, जिसमें व्यापक गड़बड़ी सामने आने पर उनके द्वारा विक्रेता रामचरण वर्मा के खिलाफ बुधवार को एफआईआर कराई गई। लगभग ८ लाख रुपए के खाद्यान्न गबन का मामला है। इस मामले में बीएनएस की धारा ३१६(५) एवं ३/७ ईसी एक्ट के आरोपी रामचरण पिता स्व. रघुनंदन वर्मा ५९ वर्ष निवासी खैरहन थाना सिरमौर जिला रीवा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Created On :   7 Aug 2026 2:08 PM IST

Tags

Next Story