- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- फोरव्हीलर की ठोकर से ऑटो सवार घायल
रीवा न्यूज: फोरव्हीलर की ठोकर से ऑटो सवार घायल

डिजिटल डेस्क रीवा।सिरमौर चौराहा से अमहिया की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह-सुबह फोरव्हीलर की ऑटो से ठोकर हो गई। इस घटना में ऑटो सवार घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उधर, घटना के बाद मौके पर फोरव्हीलर छोडक़र सवार भाग निकला।
अमहिया पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग ६ बजे हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मनीष कुशवाहा निवासी रौरा थाना गोविंदगढ़ का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Created On :   7 Aug 2026 2:48 PM IST
Next Story












