- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
रीवा न्यूज: नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क सेमरिया रीवा| थाना पुलिस ने एक युवक को नशे के लिए उपयोग की जा रही ५ सौ से ज्यादा गोलियों और कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी द्वारा घूम-घूम कर नशे के लिए कैप्सूल और सिरप की बिक्री की जाती थी।
थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी गौरव सिंह उर्फ मोनू 25 वर्ष निवासी ग्राम खारा थाना सेमरिया जिला रीवा के कब्जे से ५४५ नग दवाएं बरामद की गई हैं। इनमें दो अलग-अलग तरह की दवाएं हैं। इसके साथ ही ११ शीशी नशीली कफ सिरप भी आरोपी के पास से बरामद की गई है। अटरिया मोड़ के साथ पकड़े गए आरोपी पर वैधानिक कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी के विरुद्ध ३ अपराध पूर्व से भी हैं।
Created On :   7 Aug 2026 2:44 PM IST
Next Story












