रीवा न्यूज: ग्राहक बनकर पहुंचीं महिलाओं ने ज्वेलरी की पार

एक ही झटके में दोनों महिलाएं दुकानदार को लंबी चपत लगा गईं

डिजिटल डेस्क रीवा। ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर पहुंची दो महिलाओं ने पलक झपकते ही सोने से निर्मित नाक की १० कीलें पार कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। महिलाओं के दुकान से जाने के बाद दुकानदार को जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो उसने उन्हें तलाशा, लेकिन नहीं मिलीं। अंतत: थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुड़हाई बाजार में स्थित ज्वेलरी आभूषण में पहुंची इन महिलाओं ने सोने के कई आइटम दिखाने को कहा। इसके बाद बिना कुछ खरीदें ही वे चली गईं। जब ग्राहकों को दिखाए गए आभूषण समेटने लगा तो सोने की १० कील गायब मिलीं। इस तरह एक ही झटके में दोनों महिलाएं दुकानदार को लंबी चपत लगा गईं। पुलिस ने बताया कि महिलाओं की तलाश की जा रही है।


Created On :   7 Aug 2026 5:30 PM IST

Tags

Next Story