Rewa news: दुबई रिटर्न नटवरलाल को पीड़ितों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

दुबई रिटर्न नटवरलाल को पीड़ितों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी

डिजिटल न्यूज़ रीवा

शहर के सिविल लाइन थाने में आज सैकड़ो लोगों की भीड़ एक आदमी से अपना पैसा लेने के लिए कार्यवाही का इंतजार कर रही है . मामले के संबंध में बताया गया है एक व्यक्ति के द्वारा करोड़ों रुपए की ठगी जमीन के नाम पर की गई, पीड़ितों का कहना है कि शातिर ठग की गतिविधियां वह रीवा से दुबई तक देख चुके हैं . उपस्थित पीड़ितों ने इस मामले में मऊगंज के विकास तिवारी पर यह आरोप लगाया है. पीड़ितों का कहना है कि शिकार करने से पहले वह उन्हें बड़े सपने दिखता था दुबई में बुलाकर जन्नत की सैर करवाता था और इसके बाद उनकी कमाई दोगुना करने के नाम पर ठगी कर लेता था . पीड़ितों ने यह भी बताया कि उसने एक ऐसी चैन तैयार कर दी थी जब लोग खुद आकर उसके जाल में फस गए जिसे उसने ठगी के लिए बिछाया था. जब तक लोगों को समझ में आया करोड़ों रुपए की ठगी हो चुकी थी. आज उसी ठग को रीवा में देखा गया जिसके बाद एक के बाद एक फरियादी पहुंचकर उसे घेरने लगे और मामला थाने तक पहुंच गया. ठगी का शिकार हुए आधा सैकड़ा से अधिक लोग अब अपनी रकम को वापस पाने का इंतजार कर रहे हैं

विकास तिवारी पर आरोप है कि निवेश के नाम पर लोगों से पैसे जमा कराए और फिर दुबई भाग गया. घर आने पर उसे लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है, आरोप है कि दर्जन भर लोगों से 1 करोड़ 10 लाख की ठगी की है. पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

Created On :   9 Aug 2026 1:37 PM IST

Tags

Next Story