रीवा न्यूज: देहदान करने वाले स्व.देवगन को दिया गया दधीचि सम्मान तथा गॉर्ड ऑफ ऑनर

देहदान करने वाले स्व.देवगन को दिया गया दधीचि सम्मान तथा गॉर्ड ऑफ ऑनर
उनकी इच्छा के अनुसार पार्थिव शरीर को श्यामशाह मेडिकल कालेज रीवा को प्रदान किया गया

डिजिटल डेस्क रीवा।रीवा के शिक्षाविद् सुरेश देवगन का 80 वर्ष की आयु में संजय गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। श्री देवगन की इच्छा के अनुसार उनके पार्थिव शरीर का देहदान किया गया। देहदान करने पर स्व.देवगन को दधीचि सम्मान तथा गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। इस संबंध में जिला रेडक्रास समिति के चेयरमैन डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया कि उनका जन्म अखण्ड भारत वर्तमान में पाकिस्तान में स्थित सियालकोट में हुआ था। वे अंग्रेजी साहित्य के अच्छे विद्वान थे। वे पिछले 6 वर्षों से रीवा के महा सदन वृद्धाश्रम में निवासरत थे। उन्होंने जीवन भर शिक्षा की अलख जगाई। स्व. देवगन देश के विभाजन के समय अपने पिताजी के साथ बंगलौर में थे। विभाजन की त्रासदी में उनका पूरा परिवार कालकवलित हो गया। उन्होंने रीवा में रहकर शिक्षा की अलख जगाई। उनकी इच्छा के अनुसार पार्थिव शरीर को श्यामशाह मेडिकल कालेज रीवा को प्रदान किया गया। भारतीय रेडक्रास समिति ने उन्हें दधीचि सम्मान देकर सम्मानित किया।


Created On :   10 Aug 2026 3:20 PM IST

Tags

Next Story