- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- पश्चिम बंगाल की राजधानी से जुड़ा...
Rewa news: पश्चिम बंगाल की राजधानी से जुड़ा विंध्य, रीवा-कोलकाता हवाई सेवा शुरू

डिजिटल न्यूज़ रीवा
रीवा को भोपाल और कोलकाता से सीधी हवाई सेवा की सौगातें मिली हैं। इस अवसर पर एयरपोर्ट रीवा में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य के लोगों ने हवाई सेवा का जो सपना बरसों से देखा था वह पूरा हो रहा है। रीवा से भोपाल और रीवा से कोलकाता की हवाई सेवा के साथ आज पूरा विंध्य देश के बड़े महानगरों से हवाई सेवा से जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उड़ान योजना से रीवा एयरपोर्ट का विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नई विमानन नीति में स्टेट बीजीएफ मद से हवाई सेवा में अनुदान का प्रावधान किया गया। जिससे रीवा को सिर्फ 10 माह की छोटी अवधि में 5 हवाई सेवाओं की सुविधा मिल गई है। इसके लिए पूरा विंध्य प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभारी है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 अगस्त रीवा के लिए ऐतिहासिक दिन है। रीवा में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए सांसद रीवा और सांसद सतना ने बहुत प्रयास किए हैं। सबके प्रयासों से आज रीवा विकास की नई उड़ान भर रहा है। रीवा एयरपोर्ट की विकासगाथा डबल इंजन सरकार की सफलता का आदर्श उदाहरण है। एयर कनेक्टिविटी बढ़ने से पूरे विंध्य में पर्यटन, उद्योग और अन्य क्षेत्र में विकास को पंख लगेंगे। विन्ध्य में पतंजलि समूह, टाटा समूह तथा महिन्द्रा समूह जैसे बड़े औद्योगिक समूह निवेश के लिए उत्सुक हैं। इस अवसर पर नगरीय विकास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने विन्ध्य को विकास की नई सौगातें दी हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के अथक प्रयासों का फल आज हम सबको मिल रहा है।
हवाई सेवा बनेगी विकास की नई उड़ान
समारोह में सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि वह जमाना बीत गया जब हम आकाश में उड़ते हवाई जहाजों को देखकर अचरज से भर जाते थे। अब रीवा से 5 बड़े शहरों के लिए शुरू हुई हवाई सेवा विकास की नई उड़ान बनेगी।
लिखा जा रहा विकास का नया अध्याय
समारोह में सांसद सतना गणेश सिंह ने कहा कि विन्ध्य में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। विन्ध्य में प्राकृतिक संसाधन, पर्यटन स्थल तथा धार्मिक स्थल भरपूर हैं। हवाई सेवा से इनमें तेजी से विकास होगा। समारोह में विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति ने हवाई सेवा की उपलब्धियों के लिए हर्ष जताया। पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से रीवा के विकास की जो कार्ययोजना क्रियान्वित हो रही है उसने यहां की तस्वीर बदल दी है। समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि रीवा में हवाई पट्टी से एयरपोर्ट बनने और पाँच हवाई सेवाओं की सुविधा होने से विकास के नए द्वार खुलेंगे।समारोह में विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, विधायक व्यौहारी शरद कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष रीवा नीता कोल, महापौर सतना योगेश ताम्रकार, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल प्रजापति, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Created On :   10 Aug 2026 2:46 PM IST












