- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- नशे के विरुद्ध संचालित ऑपरेशन, 365...
Rewa News: नशे के विरुद्ध संचालित ऑपरेशन, 365 ग्राम गांजा एवं नशीली कफ सिरप जप्त

डिजिटल डेस्क,रीवा। नशे के विरुद्ध संचालित ऑपरेशन प्रहार-2.0 अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मऊगंज सुरेंद्र कुमार जैन के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के अवैध विक्रय, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
किसी कड़ी में जब थाना नईगढ़ी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भीर के पास एक महिला के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में महिला के अधिपत्य से 365 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6,000 रुपये है, बरामद किया गया।
प्रकरण में गीता कुशवाहा के विरुद्ध धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इसी तरह थाना हनुमना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नेशनल हाईवे पर दो व्यक्ति नशीली कफ सिरप बिक्री के उद्देश्य से लेकर खड़े हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा मौके पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए विकास विश्वकर्मा एवं राहुल सेन को अभिरक्षा में लिया गया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 18 शीशी आनरेक्स कफ सिरप, जिसकी कीमत लगभग 3,627 रुपये है, बरामद कर जप्त की गई।
प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
Created On :   12 Aug 2026 4:51 PM IST












