- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- सांगली
- /
- धर्मांतरण के लिए दबाव से परेशान...
Sangli news: धर्मांतरण के लिए दबाव से परेशान गभर्वती ने की आत्महत्या

- विवाह से पहले ससुराल पक्ष ने खुद को हिंदू धनगर जाति बताया था
- धर्मांतरण के लिए दबाव से परेशान गभर्वती ने की आत्महत्या
Sangli News. धर्मांतरण के लिए दबाव से परेशान हो कर सात साल की गर्भवती महिला द्वारा आत्महत्या की घटना सामने आई है। महिला को ससुराल पक्ष की ओर से इसाई धर्म अपनाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। महिला का नाम ऋतुजा राजगे है। कुपवाड़ एमआयडीसी पुलिस ने ऋतुजा के पति सुकुमार राजगे, ससुर सुरेश राजगे एवं सास अलका राजगे को गिरफ्तार कर लिया है।
विवाह से पहले ससुराल पक्ष ने खुद को हिंदू धनगर जाति बताया था
पुलिस की जानकारी के अनुसार 2021 में ऋतुजा एवं सुकुमार का विवाह हुआ। विवाह से पूर्व राजगे परिवार ने खुद को हिंदू धनगर जाति का बताया था। विवाह के कुछ ही दिनों बाद ऋतुजा को समझ में आ गया कि उनका पति धनगर नहीं बल्कि इसाई धर्म का है। बावजूद इसके ऋतुजा ने अनदेखी की। परंतु पति सुकुमार, ससुर सुरेश एवं सास अलका ने ऋतुजा पर इसाई धर्म स्वीकारने का दबाव बनाया। ऋतुजा पर हिंदू देवताओं की पूजा न करने को कहा जाने लगा। चर्च में ले जाकर उसके साथ धर्मांतरण के लिए दबाव दिया जाने लगा। ऋतुजा ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। जिस दिन हिंदू त्योहार होता था उस दिन जानबूझ कर घर में मांसाहार भोजन बनाया जाने लगा। इतना ही नहीं तो उसके मारपीट भी की जाने लगी। ऋतुजा ने अपने मां-बाप से इसकी शिकायत की। मां-बाप ने ससुराल पक्ष को समझाया परंतु बात नहीं बनी। ऋतुजा को मानसिक प्रताड़ना दिया जाने लगा। वह सात महीने की गर्भवती थी। परेशान हो कर उसने फांसी लगा ली।
Created On :   12 Jun 2025 9:48 PM IST