Satna news: पशु तस्करी की कोशिश नाकाम, 41 भैंस-पड़ा से लोड ट्रक जब्त

पशु तस्करी की कोशिश नाकाम, 41 भैंस-पड़ा से लोड ट्रक जब्त

डिजिटल न्यूज़ सतना

कोठी पुलिस ने पशु तस्करी की कोशिश नाकाम कर 41 भैंस-पड़ा से लोड ट्रक जब्त कर लिया, मगर चालक समेत आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जिनके खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात को मुखबिर से सूचना मिलने पर गुलुवा मोड़ पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान ट्रक क्रमांक यूपी 71 एटी 6880 तेजी से आया, जिसके चालक ने पुलिस पार्टी को देखकर चेकप्वाइंट के पहले ही वाहन रोक दिया और सहयोगियों समेत उतरकर भाग गया। अंधेरे में उनकी तलाश की गई, मगर सफलता नहीं मिली। ऐसे में ट्रक की तलाशी ली गई तो 41 भैंस-पड़ा लोड मिले, जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधिनियम और एमवी एक्ट के तहत कायमी की गई। मवेशियों को गोशाला में सुरक्षार्थ छोड़ने के साथ ट्रक को जब्त कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई है।

Created On :   5 Oct 2026 1:30 PM IST

Tags

Next Story