बिरसिंहपुर न्यूज: सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा ‘सेवा सेतु–सरकार आपके द्वार’ शिविर

सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा ‘सेवा सेतु–सरकार आपके द्वार’ शिविर
शिविर में अधिकारियों ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए

डिजिटल डेस्क बिरसिंहपुर सतना। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर परिषद बिरसिंहपुर में ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पहुंचकर आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम में तहसीलदार डॉ. शैलेन्द्र शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरुण श्रीवास्तव, मेडिकल ऑफिसर लोकेश मिश्रा सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

शिविर में अधिकारियों ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

सरकार आपके द्वार: शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना रहा।


Created On :   4 Oct 2026 5:29 PM IST

Tags

Next Story