Birsingpur/Satna news: फक्कड़ बाबा आश्रम के गेट पर अतिक्रमण

फक्कड़ बाबा आश्रम के गेट पर अतिक्रमण
महंत हंसानंद सरस्वती ने वन विभाग एवं वरिष्ठ अधिकारियों से की शिकायत

डिजिटल न्यूज़ बिरसिंहपुर/सतना

सरभंग आश्रम क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक फक्कड़ बाबा आश्रम के मुख्य गेट के सामने कथित रूप से चाय-समोसा सहित दुकानें लगाए जाने का मामला सामने आया है। आश्रम के महंत हंसानंद सरस्वती ने वन विभाग एवं वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

महंत का आरोप है कि शिकायत के बाद कुछ लोगों द्वारा उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आश्रम की गरिमा और साधु-संतों के आवागमन को देखते हुए दुकानों को सड़क के दूसरी ओर व्यवस्थित कराने तथा मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

Created On :   2 Oct 2026 1:59 PM IST

Tags

Next Story