Satna News: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समानता को लेकर उठी आवाज, सड़कों पर निकला पैदल मार्च

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समानता को लेकर उठी आवाज, सड़कों पर निकला पैदल मार्च
मार्च का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और समानता को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।

डिजिटल डेस्क,सतना। दिल्ली में हुई नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर गुरुवार को शहर में सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने पैदल मार्च निकाला। समाजसेवी कुमारसंत के नेतृत्व में मार्च की शुरुआत सिविल लाइन से हुई, जो राजेंद्र नगर और खूंती होते हुए धवारी स्थित भगत सिंह प्रतिमा तक पहुंचा।

हाथों में महिला सुरक्षा, यौन हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ संदेश लिखे बैनर-पोस्टर लेकर प्रतिभागियों ने आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस और कानून की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। प्रतिभागियों ने बैड टच और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं के खिलाफ शुरुआत में ही आवाज उठाने की अपील की। साथ ही कहा कि सड़कें, पार्क और सार्वजनिक स्थान दिन-रात महिलाओं के लिए सुरक्षित होने चाहिए।

रात में महिलाओं के बाहर निकलने को लेकर उनके कपड़ों, व्यवहार या फैसलों पर सवाल उठाने की प्रवृत्ति पर भी आपत्ति जताई गई। मार्च का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और समानता को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।

Created On :   1 Oct 2026 8:54 PM IST

Next Story