- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- एआरटी सेंटर पहुंची 2 सदस्यीय टीम
सतना न्यूज: एआरटी सेंटर पहुंची 2 सदस्यीय टीम

डिजिटल डेस्क सतना। मप्र: राज्य एड्स नियंत्रण समिति की अपर परियोजना संचालक डॉ. नलिनी गौड़ एवं डिप्टी डायरेक्टर वैभव पाटिल ने सोमवार को जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। डॉ. नलिनी गौड़ ने डॉ. पीयूष सिंह से एचआईवी पीडि़त रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने जीएनएम के मीटिंग हॉल में बैठक लेकर 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलाए जा रहे एड्स नियंत्रण एवं जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में संचालित जागरूकता गतिविधियों, लक्षित समूहों तक पहुंच, संबंधित संस्थाओं के समन्वय एवं अभियान के दौरान की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। डॉ. नलिनी गौड़ ने संबंधित टीमों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अभियान को प्रभावी बनाने एवं निर्धारित गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। बैठक में सीएमएचओ डॉ मनोज शुक्ला, डॉ पूजा गुप्ता, डॉ सीएम तिवारी, डीपीएम राकेश कर्ष, नीरज सिंह तिवारी और अभिषेक सिंह समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Created On :   28 Sept 2026 8:45 PM IST











