- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- पति ने पत्नी को डंडे से पीटा
सतना न्यूज: पति ने पत्नी को डंडे से पीटा

डिजिटल डेस्क सतना। मैहर जिले के नादन-देहात थाना अंतर्गत पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने पत्नी की डंडे से पिटाई कर दी। डंडे से हमले की वजह से महिला सूरज नट के सिर पर १० टांके लगे हैं। उसे सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराय गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी मनोज नट (35) निवासी बठिया की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी पंचराज सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सिर में चोट की वजह से महिला को फौरन अमरपाटन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों के बीच विवाद की वजह स्पष्ट नहीं है। आरोपी छत्तीसगढ़ में वाहन चलाता है। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस जैसे ही रेलवे स्टेशन पहुंची, इससे पहले ही वह ट्रेन में चढक़र भाग निकला।
Created On :   26 Sept 2026 3:03 PM IST










