- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- चाकू से प्राणघातक हमले के 4 आरोपी...
सतना न्यूज: चाकू से प्राणघातक हमले के 4 आरोपी भेजे गए जेल

डिजिटल डेस्क सतना। कोटर थाना अंतर्गत गोरैया गांव में पुराने विवाद पर मारपीट के बाद शैलेन्द्र पुत्र रामगणेश सिंह, धीरज पुत्र शिवेन्द्र सिंह, निवासी बरदाडीह-गोरैया, संदीप पुत्र धनवीर सिंह 27 वर्ष और रजनीश पुत्र बृजेश प्रताप सिंह 22 वर्ष, निवासी इटौर, पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर चौबीस घंटे के अंदर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए हमलावरों में अर्पित पुत्र रामप्यारे पाल 20 वर्ष, बालगोपाल उर्फ बालगोविंद वर्मा पुत्र गुलाल वर्मा 21 वर्ष, बुलंद वर्मा पुत्र कमल प्रसाद 36 वर्ष और उसका बड़ा भाई अनिल वर्मा 43 वर्ष, (सभी निवासी गोरैया) शामिल हैं, जिनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार जब्त किए गए। पूछताछ के बाद चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Created On :   4 Oct 2026 2:52 PM IST












