सतना न्यूज: ब्लैक स्पॉट खत्म करने सड़क डिजाइन में करें बदलाव, सभी जगह लगाएं संकेतक और रिफ्लेक्टर

ब्लैक स्पॉट खत्म करने सड़क डिजाइन में करें बदलाव, सभी जगह लगाएं संकेतक और रिफ्लेक्टर
सुप्रीम कोर्ट रोड सेफ्टी कमेटी के पूर्व न्यायाधीश ने की समीक्षा

डिजिटल डेस्क सतना । सड़क हादसों को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में जिले में रोड सेफ्टी के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की गई । हालांकि सड़क सुरक्षा को लेकर पूर्व व्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे ने इसे और पुख्ता बनाए जाने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने ने कहा कि जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट वाले जगहों में सुरक्षा की दृष्टि से रोड डिजाइन में बदलाव भी करें। सभी जगह संकेतक, रिफलेक्टर, रंबल स्ट्रीट लगाए ताकि हादसों को कम किया जा सके । इस बैठक में कलेक्टर डॉ.सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह,एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर,राहुल सिलाडिया, जितेंद्र वर्मा, सुमेश द्विवेदी, सुभाष मिश्रा सहित पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई,परिवहन और स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है सड़क हादसों को कम करने के लिए जीरो फेटेलिटी प्रोग्राम के तहत प्रदेश के पांच जिलों में सतना भी शामिल है ।


Created On :   31 July 2026 3:55 PM IST

Tags

Next Story