Satna News: छात्राओं का पीछा कर अपहरण की कोशिश, 2 के खिलाफ एफआईआर

छात्राओं का पीछा कर अपहरण की कोशिश, 2 के खिलाफ एफआईआर
मैहर क्षेत्र में आरोपियों की हरकत से आक्रोश, एक हिरासत में

डिजिटल डेस्क,सतना। मैहर क्षेत्र में स्कूल आने और जाने के दौरान छात्राओं का पीछाकर छीटाकशी और छेड़छाड़ के साथ जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर एक को हिरासत में ले लिया है।

थाना प्रभारी संतोष उलाड़ी ने बताया कि बीते एक सप्ताह से 17, 15 और 14 वर्ष की तीन छात्राओं को स्कूल आते और जाते समय कार सवार दो युवक लगातार परेशान कर रहे थे, मगर लड़कियों ने किसी से शिकायत नहीं की। हद तो तब हो गई, जब छात्राओं की चुप्पी से बेखौफ आरोपियों ने एक छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया।

इस हरकत से पीडि़तों का सब्र छूट गया और उन्होंने घर लौटकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद घर के लोग तीनों को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां बयान दर्ज कर पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कायमी करते हुए पुलिस ने शनिवार शाम को दबिश देते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। इसी के साथ दूसरे आरोपी की तलाश के लिए टीम रवाना कर दी गई है।

Created On :   19 July 2026 3:33 PM IST

Tags

Next Story