Satna News: नाबालिग के अपहरण का आरोपी बंदी, भेजा गया जेल

नाबालिग के अपहरण का आरोपी बंदी, भेजा गया जेल
बीएनएस की धारा 137 के अपराध में 87 का इजाफा कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

डिजिटल डेस्क,सतना। कोटर पुलिस ने लापता नाबालिग को कुछ घंटों के भीतर खोज निकालने के साथ अपहरण के आरोपी को भी पकड़ लिया है। थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि 16 वर्षीय लड़की मंगलवार दोपहर को घर में बिना बताए कहीं चली गई, जिसके पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज कर खोजबीन प्रारंभ की गई।

इस बीच पूछताछ में एक संदेही धीरेन्द्र पुत्र मुन्नीलाल साकेत 20 वर्ष, निवासी अंधरवार, का नाम सामने आया, जिसके संबंध में जानकारी जुटाने के साथ संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई।

अंतत: देर शाम नाबालिग को जैतवारा रेलवे स्टेशन से खोज निकालते हुए आरोपी धीरेन्द्र को भी पकड़ लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग ने आरोपी से पुरानी जान-पहचान की बात कहते हुए उसके बहकावे में घर से भाग चलने का खुलासा किया। तब बीएनएस की धारा 137 के अपराध में 87 का इजाफा कर बुधवार दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Created On :   14 May 2026 1:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story